मैनपुरी, दिसम्बर 11 -- कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर ग्राम लखौरा के निकट पैदल जा रहे युवक को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए तथा पैदल जा रहे युवक की टक्कर लगने से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना बुधवार रात की है। जीटी रोड पर ग्राम लखौरा के निकट सुधीर पुत्र विनोद कुमार निवासी कुचेला थाना दन्नाहार और संदीप पुत्र आनंद निवासी कंगनी थाना जैथरा जनपद एटा बाइक लेकर जा रहे थे। तभी पैदल जा रहे गणेशपुर निवासी दुर्वेश पुत्र रामावतार से बाइक टकरा गई। जिससे दुर्वेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा सुधीर और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। संदीप को कुरावली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सुधीर का जिला अस्पताल में उपचार चल र...