पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पिपरिया अगरू निवासी अजय कुमार पुत्र दर्शनलाल ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि वह अपने पुत्र के साथ बाइक से ग्राम बिथरा से अपने गांव जा रहा था। तभी जनकपुरी चौराहे पर बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बाइक चालक राजकुमार,बाइक पर पीछे बैठे इंदल प्रसाद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...