पीलीभीत, जनवरी 4 -- बरखेड़ा। मासूम को गोद में लेकर जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की गोद से उछलकर मासूम गिर गया और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार को सौंप दिया । मासूम का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। गांव पैनिया राम किशन निवासी कुंवरसेन ने बताया कि शनिवार शाम करीब सवा बजे उनका भतीजा अनिल कुमार पुत्र लाईक राम अपने एकलौते पुत्र दो वर्षीय कार्तिक को गोद में लेकर गांव के बाहर मेडिकल पर खुजली की दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान गांव से निकले बाइक सवार ने अनिल कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से अनिल कुमार की गोद से कार्तिक उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद बाइक को मौके पर छोड़कर चालक भाग गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.