रुद्रपुर, मई 28 -- सितारगंज। बाइक सवार ने पांच वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक भी घायल हो गया। बुधवार की अपराह्न पांच वर्षीय इरम पुत्री आशिफ निवासी नकुलिया रोड वमनपुरी अपने घर चौमेला के पास खेल रही थी। अचानक बाइक सवार ने इरम को टक्कर मार दी। इरम को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक चालक दर्शन सिंह पुत्र गुरवचन सिंह निवासी भरौनी लाम्बाखेड़ा भी घायल हो गया। बाइक सवार को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इरम के पिता आशिफ सब्जी के दुकान चलाते हैं। इरम की दो बहनें और एक भाई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इरम के घर में कोहराम मचा हुआ है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.