सोनभद्र, फरवरी 15 -- बभनी,(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के आसनडीह-रंदह मार्ग पर रविवार सुबह एक बाइक और नीलगाय की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नीलगाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार आसनडीह-रंदह मार्ग से अपने घर चितवा मंडल, डूमरपान (छत्तीसगढ़) जा रहे थे। इसी दौरान गायदह के पास जंगल से निकलकर सड़क पार कर रही नीलगाय अचानक बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि नीलगाय और बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को अवगत कराया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल नीलगाय को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले जाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसने दम तोड़ दिया। वन विभाग के कर्मचारी अनीजर यादव ने बताया कि सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन गंभी...