चम्पावत, मई 1 -- टनकपुर। टनकपुर में खेलने के दौरान दो बच्चे एक बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों बच्चे घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को मछली गली वार्ड नंबर चार निवासी आठ वर्षीय अनुराग कश्यप पुत्र सोनू कश्यप और सात वर्षीय अभिषेक कश्यप पुत्र मनोज कश्यप खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों एक बाइक की चपेट में आ गए। बाइक सवार ने दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ.ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि अभिषेक के पैर फ्रैक्चर है, जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि अनुराग का उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...