बांदा, दिसम्बर 6 -- बांदा। संवाददाता तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे दादी और पोते को टक्कर मार कर घायल कर दिया। हादसे के बाद बाइक भी गिर पड़ी। जिसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी 65 वर्षीय कुंता देवी पत्नी इद्रपाल सिंह शनिवार को अपने 8वर्षीय पोते अनुज पुत्र महेश्वरी दीन के साथ पैदल जारी रोड स्थित पुरवा जा रही थी। तभी पीछे से आ रही बाइक ने दोनों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। हादसे के बाद तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिसमें बाइक सवार पनगरा गांव निवासी 25वर्षीय संतोष पुत्र लोटन, अछरौड़ गांव निवासी 25वर्षीय विनोद पुत्र रामफल, बेलबई गांव निवासी 22वर्षीय रवि पुत्र शिवप्रसाद, घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 ने सभी घायलो को जिला ...