उन्नाव, फरवरी 6 -- पुरवा, संवाददाता। माखी गांव के रहने वाले ओम प्रकाश पत्नी हेमा व दो बच्चों दिव्यांश तथा दिव्या के संग बाइक से क्षेत्र के मुरैता गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में गए हुए थे। यहां से शुक्रवार दोपहर घर लौट रहे थे। इसी दरम्यान पुरवा मौरावां मार्ग स्थिति मिर्री चौराहा के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सभी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जबकि हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। ग्रामीणों को मदद से सभी घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.