प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 2 -- बाइक की टक्कर से तीन महिलाएं एक साथ घायल हो गई। दूसरी दो घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए, सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हथिगवां थाना क्षेत्र के बेती गांव निवासी मनागर की 70 वर्षीय पत्नी शांती देवी अपने गांव की राम प्रसाद की 65 वर्षीय पत्नी रामसखी और कल्लू की 65 वर्षीय पत्नी सुशीला के साथ गुरुवार शाम किसी काम से राजा भैया की बेंती कोठी गई थी। जैसे ही वह लोग घर जाने को पैदल ही बेती कोठी गेट से बाहर सड़क पर पहुंची। तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से तीनो महिलाएं घायल हो गई। महिलाओं के घायल होने की सूचना मिलते ही राजा भैया ने सभी को सीएचसी भेजा। दूसरी घटना में सलेमपुर ददौरा गांव निवासी प्रदीप की 30 वर्षीय पत्नी आराधना वाहन की टक्कर से घायल हो गई। हथिगवां के डीहा गांव निवासी कमलेश गौतम का 30 वर्षीय बेटा बीरु गौतम अ...