कौशाम्बी, जनवरी 20 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग निवासी गोरेलाल ने बताया कि उसके 62 वर्षीय पिता प्रेमचंद्र विश्वकर्मा दो जनवरी की सुबह किसी काम से अलीपुर जीता स्थित बैंक शाखा जा रहे थे। छोटी नहर अलीपुर जीता के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित के पिता को एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान 13 जनवरी की दोपहर उनकी मौत हो गई थी। क्रिया-कर्म के बाद दिवंगत के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी। सोमवार 19 जनवरी को मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...