पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- बीसलपुर। सड़क दुर्घटना में घायल हुये युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरेली के ज्योतिपुरम कालोनी संजय रोड निवासी वर्तमान गांव अमृता निवासी मनोरमा देवी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसके पति हरिओम पुत्र छेदालाल दिनांक 13 अक्टूबर को बरखेड़ा से वापस अपने घर के लिये आ रहे थे। तभी गांव जोगीठेर में उनकी स्कूटी बंद हो गई और वह स्कूटी को स्टार्ट इसी बीच पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें पीलीभीत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 25 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...