बरेली, फरवरी 22 -- अलीगंज/आंवला। बाइक टकराने से घायल दूसरे छात्र की भी शनिवार तड़के मृत्यु हो गई। इससे पहले शुक्रवार को एक छात्र ने हादसे में दम तोड़ दिया था। गांव अंतपुर का मोहम्मद अमीन हाईस्कूल का छात्र था, वह शुक्रवार सुबह अपने गांव के ही दोस्त पिंटू के साथ बाइक से हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहा था। इधर, आंवला से भरत जी सरस्वती इंटर कॉलेज का हाईस्कूल का छात्र नितिन कुमार पुत्र विपिन कुमार निवासी बीबनी थाना अलीगंज बाइक से अपने दो साथियों अंकुर सिंह और राघव शाक्य के साथ गांव कुंवरपुर के वीरांगना अवंती बाई लोधी इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आ रहे थे। इसी दौरान लोहारी पुल के समीप नितिन और अमीन की बाइक में टक्कर हो गई। बाइकों की टक्कर में पांचों छात्र घायल हो गए। इनमें से अमीन अहमद की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल नितिन को बरेली के एक निजी अस्...