आजमगढ़, दिसम्बर 3 -- फूलपुर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में यूनियन बैंक के पास बुधवार की अपराह्न करीब तीन बजे बाइक की टक्कर से कैश वैन के सुरक्षा गार्ड की बंदूक गिर गई। इस दौरान बंदूक से फायर हो गया। गोली लगने से बैंक में खाता खुलवाने आए युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। कैश वैन का चालक सुरक्षा गार्ड के साथ वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गंभीर रूप से घायल युवक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के वैसाडीह गांव निवासी 25 वर्षीय संजय चौहान अपने चचेरे भाई 40 वर्षीय लवकुश चौहन के साथ कस्बा स्थित यूनियन बैंक में खाता खुलवाने के लिए आया था। बैंक में पहुंचने पर कर्मचारियों ने ऑनलाइन आवेदन के लिए सामने जनसेवा केंद्र पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.