कौशाम्बी, जनवरी 4 -- सरायअकिल कस्बे के बुद्धपुरी मोहल्ले का 11 वर्षीय अनिकेत रविवार की सुबह घर के समीप ही खेल रहा था। इस दौरान आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। परिवार वालों ने किशोर को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने बताया कि उसका दाहिना पैर टूट गया है। सिर पर भी गंभीर चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...