साहिबगंज, अप्रैल 19 -- साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के छोटा लोहंडा में शुक्रवार की देरशाम तीन बाइक सवार युवक ने एक तीन वर्षीय बच्चा को जोरदार टक्कर मार दिया। इसमे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में ग्रामीण व परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां कुछ देर के बाद डॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया है। बच्चा छोटा लोहंडा के दिलीप मुंडा के पुत्र जय मुंडा था। परिजनो के अनुसार बच्चा घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान बरहेट की तरफ से तीन बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान बच्चा को जोरदार टक्कर मार दिया। इसमे बच्चा के सिर में गंभीर चोट लगी है। वही हादसा के बाद ग्रामीणों ने तीन बाइक सवार युवक को बाइक के साथ पकड़कर रखा है। वही डॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि बच्चा को सिर मे...