बरेली, मई 13 -- थानाक्षेत्र के गांव आसपुर के परवेश ने पुलिस को बताया कि वह राम नगला की बाजार कर घर वापस जा रहा था। बिलौरी के पास खड़े शीशम के निकट करीब शाम छह बजे एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। उसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद बरेली इलाज करा रहा था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...