बांदा, फरवरी 9 -- बांदा। बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। इसमें सवार दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । वहीं, एक अन्य घटना में बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गए । उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मंझिला गांव निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र पुत्र मनमोहन अपनी पत्नी 45 वर्षीय उर्मिला पत्नी राजेंद्र और बड़े भाई 55 वर्षीय राम मूरत पुत्र मनमोहन के साथ ई रिक्शा में बैठकर फतेहपुर जिला के थरियाव गांव गए थे। रविवार की शाम तीनों लोग ई-रिक्शा में बैठकर वापस आ रहे थे। तभी मरका के पास सामने से आ रहे बाइक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया है। इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए ।तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना कोतवाली क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.