औरैया, फरवरी 13 -- औरैया, संवाददाता। जालौन रोड स्थित यमुना पुल के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से फल लदा आटो पलट गया। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। जनपद जालौन के कुठौद थाना क्षेत्र के गोरा सुरावली निवासी गोलू व अंकुलजीत पुत्र महेंद्र फल का कारोबार करते हैं। दोनों कानपुर से आटो में फल लादकर घर लौट रहे थे। औरैया पार करने के बाद यमुना नदी पुल के पहले सामने से आ रही बाइक से आटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही आटो सड़क पर पलट गया और उसमें लदे फल सड़क पर बिखर गए। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान तिरावली कुठौद जालौन निवासी बाइ...