चित्रकूट, फरवरी 19 -- चित्रकूट, संवाददाता। कर्वी कोतवाली क्षेत्र स्थित राजापुर मुख्य मार्ग में लोढ़वारा के पास पेशाब कर ई-रिक्शे में बैठने जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग ई-रिक्शे में बैठकर गांव से कर्वी आ रहा था। सरधुवा थाना क्षेत्र के ममसी बुजुर्ग निवासी 70 वर्षीय बेलवा गुरुवार को सुबह गांव के ही ई-रिक्शे में बैठकर कर्वी आ रहा था। लोढ़वारा के पास सुबह करीब साढ़े दस बजे बेलवा ई-रिक्शा रुकने पर पेशाब करने के लिए उतरा। वह पेशाब करने के बाद दोबारा ई-रिक्शा में बैठ रहा था, तभी तेज रफ्तार निकले बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। ई-रिक्शा चालक ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायल बेलवा को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.