लखनऊ, नवम्बर 22 -- महानगर में गोल मार्केट के पास बाइक की टक्कर लगने पर 10-15 दबंगों ने डिलीवरी ब्वाय अंकित यादव पर हमला बोल दिया। लाठी डंडों और धारदार हथियार से उस पर हमला किया। हमले में उसेक दांत टूट गए, सिर फटने से मरणासन्न हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। अंकित अमेठी के गौरीगंज भागमानी का रहने वाला है। यहां फैजल्लागंज श्याम विहार कालोनी में किराए पर रहता था। इसके अलावा एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। 20 नवंबर को देर रात वह बाइक से जा रहा था। इस बीच गोल मार्केट के पास आगे चल रही बाइक में टक्कर लग गई। आरोप है कि इस पर बाइक सवारों ने रोका और मारपीट करने लगे। गलती मानने पर भी नहीं माने। कुछ लोगों को फोन कर बुला लिया। 10-15 दबंगों ने लाठी डंडे और धारदार हथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.