जौनपुर, दिसम्बर 9 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के सवंसा गांव के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शाम करीब छह बजे भैरोपुर गांव निवासी 55 वर्षीय चंद्रशेखर गौतम मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। सवंसा गांव के पास जैसे ही उन्होंने हाईवे पार करने का प्रयास किया, उसी दौरान तेज रफ्तार से जौनपुर की ओर जा रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चला रहा बदलापुर थाना क्षेत्र के बेलावा गांव निवासी 30 वर्षीय अमित चौहान टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़ा और उसी दौरान पीछे से आए एक अन्य वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर को पुलिस द्वारा नौपेड़वा सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने...