सीवान, दिसम्बर 3 -- दरौंदा। दरौंदा-महाराजगंज मुख्य सडक पर सिरसांव गांव के समीप मंगलवार की शाम दो बाइक की आमन-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायल दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव निवासी रोहित कुमार, अभिजीत कुमार एवं रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गंभीरार निवासी कमरुद्दीन अंसारी हैं। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि एक बाइक सवार महाराजगंज की तरफ से दरौंदा की तरफ आ रहा था। जबकि दूसरा बाइक सवार दरौंदा से महाराजगंज की तरफ जा रहा था। इस बीच आमने सामने से टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी दरौंदा लाया गया। डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए ने सीवान रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.