बगहा, जनवरी 20 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। रविवार की देर शाम मैनाटाड़ से बसंतपुर अपने घर जा रहे एक बाइक सवार की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से थेथरी नदी पुल के पास हो गयी। घटना में बसंतपुर गांव निवासी सरफुद्दीन अंसारी का अठारह वर्षीय पुत्र हामिद अंसारी घायल हो कर सड़क पर गिर गया। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके का फायदा उठाकर बाइक लेकर भागने में सफल रहा। राहगीरों और परिजनों ने घायल हामिद अंसारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां पर हामिद अंसारी का इलाज किया गया। चिकत्सिक के अनुसार हामिद अंसारी का हालात नियंत्रण में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...