बिहारशरीफ, सितम्बर 26 -- नालंदा थाना क्षेत्र के पनहेस्सा गांव के पास हुआ हादसा फोटो: नालंदा01: नालंदा में शुक्रवार को हादसे के बाद मृतक के रोते-बिलखते परिजन। नालंदा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग पर पनहेस्सा गांव के पास गुरुवार की शाम दो बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गयी। वहीं, चार लोग जख्मी हो गये हैं। मृतक सारिलचक गांव निवासी रामानंद का 22 वर्षीय पुत्र आजाद रविदास है। घायल सारिलचक के रवि रविदास, रोहित पासवान, पटना निवासी अनवर व तबस्सुम खातून को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। सभी को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों की माने तो बाइक पर सवार युवक डिवाईडर में अवैध रूप से बने हुए कट से दूसरे लेन में जा रहे थे। तभी राजगीर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद दोनों बाइक पर सवार सभ...