लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- थाना हैदराबाद क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अजान-घरथनिया मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में दंपति घायल हो गए। थाना क्षेत्र के ग्राम लीलापुर निवासी 30वर्षीय अवनीश कुमार वर्मा शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी प्रीति वर्मा और दो साल की बच्ची के साथ ससुराल संसारपुर बोझिया जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार ग्राम इमलिया के पास बरमबाबा स्थल पर पहुंची, तभी चढ़िया मदनी निवासी रामू पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने अचानक बाइक सड़क पर मोड़ दी। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार चालक संतुलन खो बैठा। कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कार सवार परिवार वाहन के अंदर फंस गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुँचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे अवन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.