कटिहार, फरवरी 18 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे नामजद को पुलिस ने उनके घर से धर दबोचा। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ जनवरी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशान देही पर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम टोला के निवासी मोहम्मद अमजद इकबाल की संलिप्त पाई गई थी। पुलिस टीम गठित कर लगातार नजर बनाए रखी हुई थी। बीती रात गुप्त सूचना प्राप्त होने उपरांत मोहम्मद अमजद को उनके घर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह मामला तब की है जब थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन डंडखोरा जाने वाली मोड पर वाहन चेकिंग अभियान के दरमियान एक बाइक पर सवार दो युवक चेकिंग को देखकर बाइक मोड़कर भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस बल द्वारा पड़कर लाया गया और उसकी तलाशी ली गई तो गाड़ी का कोई नंबर प्लेट नहीं था ना ही गा...