साहिबगंज, जनवरी 4 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र स्थित आलम पेट्रोल पंप के पास रविवार को बाइक की चपेट में आने से एक छह साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आलम पेट्रोल पंप के पास उक्त बच्ची अपने परिजन के साथ फोरलेन सड़क पार कर रही थी। इसी बीच बाइक की चपेट में उक्त बच्ची आ गई। परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को स्थानीय एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक इलाज कराया गया। हादसे में उस बच्ची का पैर फ्रैक्चर हो गया है। इधर, घायल के परिजनों के अनुसार बाइक चालक बच्ची के इलाज का सारा खर्च वहन कर रहा है। घायल बच्ची थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा पंचायत के बाबूटोला की बतायी जा रही है। इसे लेकर घायल बच्ची के परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...