गिरडीह, फरवरी 16 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर मोहलीडीह गांव के समीप मोटरसाइकिल चालक ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। जोरदार धक्का लगने के कारण पैदल चल रहे व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार, भलपहरी गांव निवासी मितन पंडित 40 वर्ष अपने घर से पैदल मोहलीडीह गांव में कुछ घरेलू सामान लेने के लिए दुकान जा रहे थे। इसी दौरान गिरिडीह-टुंडी मुख्य सड़क मोहलीडीह गांव के समीप ताराटांड़ तरफ से आ रही मोटरसाइकिल संख्या जे एच 11 ऐ उ - 8453 के चालक पंडरी पंचायत अंतर्गत मंगाहीर निवासी राजकिशोर मुर्मू ने मितन पंडित को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे पैदल चल रहा व्यक्ति बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। स्थिती गंभीर देख आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को इलाज हेतु एम्बुलेंस से सदर...