सहारनपुर, दिसम्बर 24 -- बुधवार दोपहर एक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए कुराली निवासी करीब 65 वर्षीय वृद्ध की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। कुराली निवासी करीब 65 वर्षीय सरदार बिरसा सिंह हाईवे पर भलस्वा ईसापुर बस स्टैंड के निकट स्थित गुरुद्वारा में आया था, दोपहर के समय वह पैदल घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के रास्ते के निकट पहुंचा तभी अचानक सामने से आए एक अनियंत्रित बाइक ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...