हापुड़, फरवरी 6 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम दोयमी में बाइक की टक्कर लगने से एक महिला घायल हो गई। घायल को गंभीर हालत में नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम दोयमी निवासी अंकित त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 5 फरवरी को उसकी भाभी अंशु त्यागी बाजार से मयूरी में सवार होकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह मयूरी से उतर कर घर जाने लगा तभी बाइक सवार नकुल उर्फ गोलू ने नशे की हालत में उसकी भाभी को टक्कर मारपीकर घायल कर दिय। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने बताया कि बाइक पर एक अन्य युवक भी सवार था। थाना हापुड़ देहात प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ल...