बलिया, फरवरी 9 -- मनियर (बलिया)। भोजन करने के बाद सड़क किनारे टहल रहे वृद्ध की रविवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। इलाके के पिलूई निवासी 80 वर्षीय विक्रम वर्मा खाना खाने के बाद गांव के सामने मनियर- सिकन्दरपुर मार्ग पर टहल रहे थे। इसी बीच सिकन्दरपुर की ओर जा रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया, जहां के डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें लेकर मऊ के निजी अस्पताल में ले गये। वहां के चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। घर वाले वाराणसी लेकर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद सवार बाइक छोड़कर भाग गया। वाहन को पुलिस ने कब्जा में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...