लखीमपुरखीरी, अप्रैल 19 -- थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला खेत से वापस लौट रही थी। तेज रफतार बाइक सवार की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी राजेन्द्र की 45 वर्षीय पत्नी रामश्री शुक्रवार की शाम करीब सात बजे खेत से वापस लौट रही थी। बताते हैं कि खेत में गेंहूं की कटाई चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...