भदोही, जनवरी 21 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पिलखुना गांव के पास मंगलवार की सुबह बाइक की चपेट में आई एक अधेड़ महिला चोटिल हो गई। घायल महिला का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। धक्का मारने वाला बाइक सवार भाग निकला। तेज गति से चल रहे बाइक सवार आए दिन हादसे का कारण बन रहे हैं। बताया जाता है कि मीरगंज जिला जौनपुर निवासी एक महिला पिलखुना रिश्तेदारी आई थी। सुबह बेटे संग किसी काम से बाहर निकली थी। इस बीच उक्त स्थान पर सड़क पार कर रही थी कि एक बाइक सवार ने धक्का मार दिया। बाइक की चपेट में आते ही महिला चोटिल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...