गोपालगंज, जनवरी 30 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़पुर दयाल एनएच-27 पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों में पहाड़पुर दयाल गांव की गिरजा देवी और नरेंद्र कुमार शामिल हैं। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के तिवारी टोला गांव के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल की पहचान सेवरही गांव निवासी मुकेश राम के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इल...