जौनपुर, फरवरी 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-बदलापुर मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम भटपुरा पावर हाउस के पास दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदलापुर-प्रयागराज मार्ग पर भटपुरा पॉवर हाउस के पास महराजगंज क्षेत्र के लमहन गांव निवासी 25 शाहनवाज बदलापुर से सुजानगंज की तरफ जा रहे थे। सुजानगंज की तरफ से दूसरा बाइक सवार आ रहा था। दोनों तेज रफ्तार में थे और भटपुरा पावर हाउस के पास आमने सामने दोनों में टक्कर हो गई। पुलिस मौके पर पहुच कर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गये जहा शाहनवाज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अज्ञात बाइक सवार को मृतक घोषित कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.