मधुबनी, अप्रैल 20 -- जयनगर। जयनगर लदनियां एनएच 227 एल के बेला बांध के निकट दो बाइक की आमने समाने टक्कर से दोनों बाइकों के चालक समेत सवार घायल हो गये। जिसमें एक बाइक चालक की मौत हो गयी। दुर्घटना शुक्रवार की रात की बतायी जाती है। मृतक बाइक चालक की पहचान खेरामाट निवासी गंगा डीलर के 20 वर्षीय पुत्र मनीष यादव के रूप में हुयी है। वहीं उस बाइक पर सवार पप्पू यादव घायल है। जिसका इलाज चल रहा है। दूसरे बाइक का सवार घायल है। जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक दोनों की पहचान नही हो सकी थी। लोगो के अनुसार उस बाइक के चालक का स्थिति गंभीर बतायी गयी है। अस्पताल डीएस डा. रौनित ने बताया कि दो घायल रात को लाया गया था। जिसमें एक की मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.