सिद्धार्थ, फरवरी 21 -- सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-चेतिया मार्ग पर नकथर- खरगवार के बीच दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। तीन लोग घायल हो गये। सीएचसी शोहरतगढ़ पर इलाज के लिये पहुंचाया गया। शोहरतगढ़ के डफरा निवासी नरेश यादव पुत्र तीरथ यादव शुक्रवार शाम को बाइक से शोहरतगढ़ से घर वापस जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे आबिद अली (20) पुत्र हमीम निवासी सिद्धार्थनगर और संजय रस्तोगी (18) मदनपुर की बाइक आपस में भिड़ गयी। दोनों बाइक के सवार लोगों को काफ़ी चोट आयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को लोगों की मदद से एम्बुलेंस के जरिये सीएचसी शोहरतगढ़ पर इलाज के लिये पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...