बांका, जून 28 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर बस स्टैंड पर शुक्रवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शहर के घायल युवक सिंटू कुमार ने बताया कि वह बाइक से अपने घर से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे कि इंग्लिश मोड़ की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उन्हें धक्का मार दिया तथा वहां से भाग निकला। इस घटना में उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया तथा वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.