अमरोहा, जनवरी 23 -- गजरौला, संवाददाता। बाइक से बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे पूर्व सभासद के भाई की बाइक का चालान काटने पर एआरटीओ की भाजपा कार्यकर्ताओं से जमकर नोकझोंक हुई। मौके पर कुछ देर लिए जाम की स्थिति भी बनी। हालांकि बाद में भाजपाई शांत हो गए, एआरटीओ भी वहां से चले गए। भाजपाइयों ने विधायक व सांसद से एआरटीओ की शिकायत करने की बात कही। जानकारी के अनुसार गुरुवार को नगर के मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी पूर्व वार्ड सभासद मुकेश कुमार के भाई राकेश कुमार बाइक से अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। चौपला पर एआरटीओ चेकिंग अभियान चला रहे थे। आरोप है कि उन्होंने राकेश कुमार की बाइक का चालान कर दिया। राकेश ने चालान करने के लिए मना भी किया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं चालान होने पर राकेश ने भाजपा के मंडल महामंत्री अंकुर नागर को फोन कर जानकारी दी। अंकुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.