संभल, दिसम्बर 27 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली सी बात ने हिंसक रूप ले लिया। किराना की दुकान पर सामान लेने पहुंचे युवक की बाइक का इंडिकेटर लगने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। गांव निवासी भूपेंद्र पुत्र ओमवीर अपने साले के साथ बाइक से किराना की दुकान पर सामान लेने गया था। दुकान के बाहर बाइक खड़ी करते समय भूपेंद्र की बाइक का इंडिकेटर वहां खड़े जयप्रकाश से लग गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में बढ़ते हुए झगड़े में तब्दील हो गई। आरोप है कि जयप्रकाश ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.