प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 1 -- पट्टी। पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर करैला बाजार के समीप बुधवार रात करीब 9:30 बजे बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। इसमें दो युवक घायल हो गए। बाइक सवार कस्बा पट्टी के तुरकान मोहल्ला निवासी हसनैन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। साइकिल सवार कंधई थाना क्षेत्र के अंतपुर निवासी गुरु प्रसाद तिवारी का इलाज सीएचसी पट्टी में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...