सोनभद्र, दिसम्बर 6 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में शनिवार शाम दुम्हान चौराहा पर बाइक और लूना की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव निवासी 40 वर्षीय महेन्द्र पुत्र मुन्नालाल, 38 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र सुग्रीव और 10 वर्षीय अभिषेक पुत्र स्व. पन्नालाल एक ही बाइक पर सवार होकर दुद्धी के गोहड़ा जा रहे थे। दुद्धी के दुम्हान गांव में दुम्हान चौराहे पर सामने से आ रहे लूना पर सवार 45 वर्षीय रामजतन पुत्र मखन निवासी कादल और 30 वर्षीय अवधेश पुत्र सुनील कन्नौजिया निवासी मझौली से आमने सामने टक्कर हो गई। घटना के बाद सभी घायलों को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल रामजतन और अवधेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.