मोतिहारी, जनवरी 31 -- रामगढ़वा, एक संवाददाता । रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नरीरगिर चौक पर शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर से हुई टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें युवक का जबड़ा बुरी तरह फट गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रैक्टर के पहिए के अंदर घुस गया , जिससे बाइक के अगला भाग के परखच्चे उड़ गए । घायल युवक की पहचान रक्सौल के लक्ष्मीपुर निवासी कलीम मियां के पुत्र न्याज़ुल् हक के रूप में हुई है। जानकारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने दी है ।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और रामगढ़वा पुलिस की मदद से उसे रामगढ़वा पीएचसी ले जाया गया। जहाँ उसकी अत्यंत नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसआरपी हॉस्पिटल , रक्सौल रेफर कर दिया गया । मिली जानकारी के रक्सौल की तरफ से आ रहा बाइक सवार न्या...