कुशीनगर, मार्च 16 -- हाटा, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बलेसर चौराहे पर बाइक और टेंपो में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक व टेंपो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को अस्पताल पहुंचायी। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। हाटा नगर पालिका क्षेत्र के पगरा निवासी विंद्रेश गुप्त उम्र 23 वर्ष अपने दोस्त कालिका राव नगर निवासी धनंजय चौहान उम्र 22 वर्ष व मंटू चौहान 20 वर्ष के साथ बाइक से शुक्रवार की शाम छह बजे रिश्तेदारी हाटा-पिपराइच मार्ग स्थित लक्ष्मीपुर के टोला रामकटोरी में होली मिलने जा रहे थे। अभी वह बलेसर चौराहा के समीप पहुंचे थे कि हाटा की ओर से आ रही टेंपो से आमने-सामने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.