रुडकी, अगस्त 2 -- शनिवार को रुड़की महेवड के बीच कांवड़ पटरी पर बाइक और टेंपो की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को महबूब अपने साथी नौशाद निवासी ज्वालापुर रुड़की के साथ बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रहे थे। महेवड कांवड़ पटरी पर पहुंचने पर उनकी बाइक की एक टेंपो के साथ भिडंत हो गई। जिसमें महबूब घायल हो गया। घायल को उसके साथी नौशाद और अन्य लोगों ने निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया। जबकि टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना को जानकारी ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.