गाजीपुर, फरवरी 19 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर भड़सर स्थित कट के पास गुरुवार को मऊ की तरफ से आ रहे बाइक सवार को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि बाइक सवार पति, पत्नी और बेटा घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सीएचसी बिरनो भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार मऊ के सरायलखंसी थाना के पखईपुर निवासी रमाशंकर राम, पत्नी कांति देवी और पुत्र विकास के साथ बाइक से बिरनो थाना के रानीपुर गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। भड़सर कट के पास कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। बिरनो सीएचसी से घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिर में गम्भीर चोट लगने से विकास की हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं कार सवार कृष्णरमण पाण्डेय निवासी सलेमपुर देवरिया ...