मऊ, दिसम्बर 9 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढ़ुवागोदाम स्थित वनदेवी मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम आठ बजे बाइक और ई-रिक्शा के बीच जबदरस्त टक्कर हो गई। इसमें ई-रिक्शा और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गया और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों के माध्यम से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। बलिया जिले निवासी 38 वर्षीय राहुल सिंह बाइक पर सवार होकर गाजीपुर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान थाना सरायलखंसी क्षेत्र के वनदेवी मोड़ के पास बाइक और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार राहुल सिंह और ई रिक्शा चालक शिव बदन पाण्डेय निवासी कहिनौर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.