रुडकी, नवम्बर 28 -- कलियर क्षेत्र में भगवानपुर बाईपास मार्ग पर इमलीखेड़ा-हकीमपुर तुर्रा के बीच बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को आजम निवासी लावलपुर अपने साथी के साथ भगवानपुर बाईपास मार्ग से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह इमलीखेड़ा व हकीमपुर तुर्रा गांव के बीच पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक कर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार आजम सड़क पर गिर गया ओर गंभीर घायल हो गया। घायल को उसके साथी दिलशाद और आसपास के लोगों ने निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.