बदायूं, जनवरी 9 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव खैरी के पास गुरुवार की शाम बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उघैती थाना क्षेत्र के गांव बुद्धनगर निवासी आलोक कुमार पुत्र चंद्रवीर सिंह अपनी बाइक से दवा लेने के लिए बिल्सी कस्बे आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर खैरी गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही ई-रिक्शा से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आलोक कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...