हरदोई, दिसम्बर 5 -- मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गांव मटियामऊ बाजार में हरपुरा निवासी अमित की बिल्डिंग की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर मटियामऊ निवासी कल्लू बाइक में बिल्डिंग कराने गया था और बाइक में बिल्डिंग करते समय अचानक बाइक जलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।घटना से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...